हॉकी
महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 - शुभंकर और लोगो का लॉन्च
मुख्य बिंदु
तारीख और स्थान: 11-20 नवम्बर, 2024, बिहार के राजगीर में आयोजित की जाएगी।
लॉन्च तारीख:
शुभंकर और लोगो लॉन्च: 5 अक्टूबर, 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
शुभंकर:
नाम: 'गुड़िया'
प्रेरणा: लुप्तप्राय चिड़िया गौरेया से।
सांस्कृतिक संदर्भ: 'गुड़िया' शब्द बिहार में युवा लड़कियों को सम्बोधित करने के लिए प्रयोग होता है।
संकल्पना: गौरेया को प्राकृतिक विरासत, लचीलेपन और ताकत का प्रतीक माना जाता है।
लोगो:
प्रतीक:
- बोधि वृक्ष: ज्ञान शक्ति, सद्भाव, सहिष्णुता और विकास का प्रतीक, जो बिहार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को दर्शाता है।
- हॉकी स्टिक: भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रतीक।