अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा (13-19 अक्टूबर, 2024)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13-19 अक्टूबर, 2024 को अफ्रीका के तीन देशों: अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी का दौरा किया।
अल्जीरिया यात्रा (13-15 अक्टूबर, 2024)
- महत्व: पहली बार किसी भारतीय राष्ट्रपति ने अल्जीरिया का दौरा किया।
- द्विपक्षीय वार्ता: अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के साथ एल मौराडिया पैलेस में।
- कार्यक्रम: 'अल्जीरियाई-भारतीय आर्थिक मंच' को संबोधित किया।
- सम्मान: शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय द्वारा राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट।